बीछवाल उद्योग संघ की नई कार्याकारिणी को केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने दिलाई शपथ
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीछवाल उद्योग संघ की निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी को केंद्रीय कानून राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धी कुमारी, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, उद्यमी अविनाश मोदी, Ÿ दीपक अग्रवाल, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीछवाल उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय जोशी ने की।