Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के प्रयास जारी

Bansal
3 months ago
बीकानेर: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के प्रयास जारी

बीकानेर: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के प्रयास जारी

बीकानेर। शहर के नागणेजी रेलवे फाटक के पास मंगलवार देर रात रेल पटरियों के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून की रात करीब 1:45 बजे सूचना मिली कि नागणेजी रेलवे फाटक से लगभग 250 मीटर आगे घड़सीसर की ओर रेल पटरियों के बीच एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।

बताया गया है कि युवक ने नीले रंग की टी-शर्ट और लोवर पहन रखा था। घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कोटगेट थाना पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए शव सुरक्षित रखवाया गया है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ पहचान के प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: