बीकानेर: स्कूल हॉस्टल की दीवार फांदकर भागे दो छात्रों को इस जगह से किया बरामद
बीकानेर: स्कूल हॉस्टल की दीवार फांदकर भागे दो छात्रों को इस जगह से किया बरामद
बीकानेर। एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से दीवार फांद कर भागे दो नाबालिग छात्रों को व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने दिल्ली से दस्तयाब किया है। रविवार की रात प्राइवेट स्कूल हॉस्टल के दो छात्र दीवार फांद कर भाग गये थे। स्कूल संचालक ने व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने कहा था कि दोनों छात्र बिना बताए हॉस्टल से भाग गए।
दोनों के परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसएचओ देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि दोनों छात्र दिल्ली पहुंचे हैं। एक टीम दिल्ली भेजी गई जहां दोनों छात्रों को बरामद कर लिया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ