आधी रात को आपस में भिड़े दो गुट, जान मारने की नियत से टकराई आपस में गाडिय़ां
आधी रात को आपस में भिड़े दो गुट, जान मारने की नियत से टकराई आपस में गाडिय़ां
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के कोदमदेसर गांव में देर रात दो गुटों के बीच विवाद बढऩे के बाद मारपीट और तीन गाडिय़ों के टकराने की घटना सामने आई है। विवाद की सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर तीन गाडिय़ां मिलीं, जिन्हें जब्त कर थाने लाया गया। फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कोदमदेसर गांव में देर रात दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच लड़ाई होने की बात सामने आई। इस दौरान तीन गाडिय़ों के टकराने की घटना भी हुई। सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां तीन गाडिय़ों के अलावा कोई व्यक्ति नहीं मिला।
पुलिस ने तीनों गाडिय़ों को जब्त कर गजनेर थाने पहुंचाया है। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ