Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार, थाना स्तर पर टॉप-10 में थे शामिल

Bansal sadi
1 week ago
पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार, थाना स्तर पर टॉप-10 में थे शामिल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शराब परिवहन करते समय पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई जसरासर पुलिस टीम ने की है। घटना 3 अप्रैल को रोही बिदासरिया की है। जहां पर बोलेरो गाडी में भारी मात्रा में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची ओर नाकाबंदी की।

 

इस दौरान पुलिस टीम ने बोलेरो व एक बाइक जो कि तेज गति से आई पुलिस ने गाडिय़ों को रूकवाने का इशारा किया तो आरोपियों ने गाड़ी को तेज गति से नाकाबंदी तोड़ते हुए दौड़ाई। इस दौरान गाड़ी पुलिसकर्मी पर चढ़ाने का भी प्रयास किया। इस कारण से गाड़ी पलट गयी। पुलिस ने बोलेरो से अवैध शराब को जब्त किया। आरोपी उस समय मौके का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए धरपकड़ के तहत विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना स्तर के टॉप-10 के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मालाराम और राजुराम को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में राकेश स्वामी, देवाराम, बलवीर सिंह, शिवप्रकाश, सुमित शामिल थे। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: