खुलासा न्यूज,बीकानेर। विद्युत चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बज्जू पुलिस टीम ने की है। 18 जुलाई की रात को गिराजसर विद्युत उपचौकी से निकलने वाले 11 केवी नगरासर फिडर स्थापित विद्युत पोलों पर लगभग 1.7 किलोमीटर लंबी लाइन से विद्युत तार को चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच करते हुए पुलिस टीम ने किशन सिंह और गणपत ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया है। दोनो को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनो को रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई विद्युत लाईन की बरामदगी के सम्बंध में पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में झंवरलाल, रामकुमार, हड़मान राम शामिल रहेंं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ