Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

rk
3 months ago
ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि यदि ईरान तय समय में होर्मुज को नहीं खोलता है, तो अमेरिका उसके ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा और सबसे बड़े पावर प्लांट से कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका-इजराइल को जवाब देने की बात

ईरान ने भी इस चेतावनी पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने कहा कि यदि ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला किया गया, तो मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले डिसेलिनेशन प्लांट और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी हमला किया जा सकता है।

इजराइल पर मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल

तनाव के बीच ईरान ने शनिवार रात इजराइल के दक्षिणी शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। डिमोना वही शहर है, जहां इजराइल का परमाणु कार्यक्रम केंद्र स्थित है, जिससे इस हमले की गंभीरता और बढ़ गई है। ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि BRICS देशों को इस संकट को रोकने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि BRICS देशों को बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से कार्य करना चाहिए और मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के प्रयासों में आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय देशों को मिलकर नया सुरक्षा ढांचा तैयार करने की भी बात कही, जिससे बाहरी हस्तक्षेप कम हो सके। मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस टकराव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: