Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर : ट्रक चालक की कसी से वार कर हत्या, घर के बाहर मिला लहूलुहान शव

Bansal
6 months ago
बीकानेर : ट्रक चालक की कसी से वार कर हत्या, घर के बाहर मिला लहूलुहान शव

बीकानेर : ट्रक चालक की कसी से वार कर हत्या, घर के बाहर मिला लहूलुहान शव

खुलासा ऑनलाइन। जिले के नोखा क्षेत्र के रासीसर गांव में एक ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर पर कसी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, रासीसर निवासी अनिल बिश्नोई पेशे से ट्रक चालक था। सोमवार सुबह वह रासीसर आया था और अपना ट्रक एक होटल के पास खड़ा कर घर नहाने चला गया। शाम के समय पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदारों ने उसे चाय के लिए आवाज लगाई, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो वे घर पहुंचे। वहां गेट के पास अनिल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से खून से सनी कसी भी बरामद हुई है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और सीओ नोखा जनरैलसिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #nokha #nokha news
Share: