राजस्थान भीषण हादसा, ट्रैवलर एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी, 8 लोगों की मौतें
राजस्थान भीषण हादसा, ट्रैवलर एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी, 8 लोगों की मौतें
कोटा। राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैंपो ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे। एक्सीडेंट शनिवार सुबह सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। SHO नंद सिंह ने बताया कि बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी। कराड़िया टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई। एक्सीडेंट में 17 पैसेंजर्स घायल हुए हैं। अंधेरे के कारण रेस्क्यू में कुछ देरी भी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कई डेडबॉडी सीटों के बीच फंसी थीं। उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर खींचा गया। घायलों को खिड़की तोड़कर निकाला गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स के अनुसार अधिकतर घायलों के सिर में चोट है। हाथ और पैर में भी फ्रैक्चर हैं। सीटों के बीच फंसने के कारण ज्यादा चोट लगी हैं।
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नीलेश जैन ने बताया कि सभी मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है। मृतकों के नाम अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी, राजू हैं। बस ड्राइवर की भी मौत हो गई है। इनमें से 7 की मौत मौके पर ही हो गई थी। एक घायल ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ