राजस्थान पुलिस में 57-एएसपी और 24-डीएसपी के ट्रांसफर, इनका हुआ बीकानेर तबादला
राजस्थान पुलिस में 57-एएसपी और 24-डीएसपी के ट्रांसफर, इनका हुआ बीकानेर तबादला
बीकानेर। राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले किए हैं। वरिष्ठ शासन उप सचिव रत्नेश कुमार शर्मा द्वारा बुधवार को यह आदेश जारी किया गया. सूची में कई जिलों और इकाइयों के अधिकारी शामिल हैं, साथ ही आनंद सिंह राजपुरोहित का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 57 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जयपुर कमिश्नरेट के साथ एसओजी, सीआईडी-सीबी, महिला अपराध अनुसंधान सेल, त्वरित अनुसंधान सेल, आरएसी, एसडीआरएफ, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें कई नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की पोस्टिंग भी शामिल है। तबादला सूची में कई नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को भी पहली बार नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने 10 जुलाई 2026 के आदेश में क्रम संख्या 25 पर श्री आनन्द सिंह राजपुरोहित के किए गए स्थानांतरण/पदस्थापन को भी निरस्त कर दिया है।
वहीं रणवीर सिंह मीणा को बीकानेर से श्रीगंगानगर, सुरेंद्र सिंह जाट को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता, कैलाश चंद्र मीणा को चूरू सुजानगढ़ से बीकानेर लगाया गया है। इसके अलावा देवेंद्र सिंह को बीकानेर से चूरू सुजानगढ़ तथा नूर मोहम्मद को नागौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी रतनगढ़ चूरू कैंप बीकानेर लगाया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ