तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, स्टेट हाईवे 20बी पर लगा जाम
तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, स्टेट हाईवे 20बी पर लगा जाम
बीकानेर। नापासर क्षेत्र में मुंडसर से करीब एक किलोमीटर पहले रविवार शाम लगभग 4 बजे तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली जसरासर की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद स्टेट हाईवे 20बी पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और काफी समय तक यातायात बाधित रहा।
घटना की सूचना मिलने पर हाईवे की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्रेन की मदद से पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाया और रास्ता दुरुस्त करवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात फिर से सुचारू हो सका। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ