Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर में चोरी की तीन वारदातों से सनसनी: किराना दुकान, सूने मकान और घर से लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ

Bansal
2 months ago
बीकानेर में चोरी की तीन वारदातों से सनसनी: किराना दुकान, सूने मकान और घर से लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ
बीकानेर में चोरी की तीन वारदातों से सनसनी: किराना दुकान, सूने मकान और घर से लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ
 
बीकानेर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खाजूवाला, पुगल और जामसर थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में चोर किराना दुकान, सूने मकान और एक घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। तीनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
खाजूवाला में किराना दुकान को बनाया निशाना
खाजूवाला कस्बे के मीणा मार्केट स्थित लिम्बा किराना स्टोर में अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर सामान लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक सुनील कुमार पुत्र प्रतापराम, निवासी वार्ड नंबर-14, खाजूवाला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) के तहत मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
 
पुगल में घर से जेवरात और नकदी चोरी
पुगल थाना क्षेत्र के 2 एलएम रामड़ा गांव में मुकेश पुत्र बिशनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जुलाई की रात उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। परिवादी ने श्रवण सिंह पुत्र लूणसिंह, निवासी शास्त्री नगर, तहसील बज्जू को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
जामसर में सूने मकान से जेवर और नकदी पार
जामसर थाना क्षेत्र में इकबाल पुत्र हजारी खां, निवासी जामसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जुलाई की रात अज्ञात चोर उसके सूने मकान में घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस तीनों मामलों में अलग-अलग जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: