चोरी की फिराक में घूम रहे तीन लोगों को पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्द
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की अनाज मंडी में बढ़ती चोरियों से परेशान व्यापारियों ने आज तीन संदिग्धों को पकड़ा है। जिन्हें पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस तीनों से पुछताछ में जुटी है कि आखिर सच्चाई क्या है। इस सम्बंध में अनाज मंडी के व्यापारियों ने बताया कि बीते करीब एक पखवाड़े से मंडी से सामान चेारी हो रहा था। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय व्यापारियों के साथ वाहन चालक भी परेशान थे।
हर रोज रात हो या फिर दिन चोर बड़े शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। लगातार हो रही चोरियों के बीच व्यापारियों ने संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की और आज रविवार की शाम को तीन संदिग्धों को पकड़ा। जिनसे जब पुछताछ की तो चोरी की वारदात के लिए आना बताया। जिसके बाद व्यापारियों ने इसकी बीछवाल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बीछवाल थानाधिकारी प्रोबेशनल गौरव सारस्वत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर तीन संदिग्धों को डिटेन किया है। इस सम्बंध में गौरव सारस्वत ने बताया कि व्यापारियों की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन को हिरासत में लिया है।
फिलहाल पुलिस पुछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये संदिग्ध चोरी की वारदातों में संलिप्त थे या नहीं साथ ही इनके साथ कोई और भी लोग जुड़े हुए हैं क्या।
सारस्वत ने बताया कि व्यापारियों को कहा गया है कि बीते दिनों में हुई चोरियों की जानकारी और सीसीटीवी फुटैज दी जाए ताकि चोरी की वारदातों के राज से पर्दा उठ सकेें।
बता दे कि अनाज मंडी में बीते करीब एक पखवाड़े में लगातार चोरियां हो रही है। जिसके चलते व्यापारी तो व्यापारी आने जाने वाले किसान और वाहन चालक भी परेशान थे। ऐसे में पकड़े गए संदिग्धों से बड़े राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ