मारपीट और छीना झपटी के मामले में थाना स्तर के टॉप-10 के तीन आरोपी गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। गाडिय़ों से टक्कर मारने और मारपीट करते हुए फोन, चाबी छिनने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पांचू पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक मामले में सतुराम भादु पुत्र हरूराम और शेराराम पुत्र खेमाराम को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में मेघसिंह पुत्र मूल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सतुराम व शेराराम से घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो, मोबाइल बरामद किया है। वहीं मेघ सिंह से घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो व वाहन की चाबी बरामद की है। कार्रवाई करने वाली टीम में संतोषनाथ, रामनिवास, उम्मेद, दिनेशचन्द्र, धन्नाराम, रामेश्वरलाल, लीलाराम, सोनू शामिल रहेंं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ