Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत, दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा

2 months ago
डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत, दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा

डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत, दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा

चूरू। जिले में पानी की डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। दोपहर में स्कूल से आने के बाद तीनों नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण तीनों बच्चे डूब गए। दोपहर होने के चलते कोई आसपास नहीं था। एक घंटे बाद एक बच्ची के दादा डिग्गी के पास पहुंचे तो तीनों बच्चे के शव डिग्गी में दिखे। घटना सरदारशहर के रामसीसर गांव की सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। तीनों बच्चों की मौत के बाद अब दोनों परिवारों में कोई बच्चा नहीं बचा है। सरदारशहर डीएसपी कुलदीप वालिया ने बताया-हादसे में यशोदा (15) पुत्री रामनिवास कड़वासरा, प्रांजल (11) पुत्री सांवरमल सारण और उसके बड़े भाई आशीष (13) की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। संभवत: पैर फिसलने से बच्चों की मौत हुई है। 

यशोदा के दादा रामचंद्र ने बताया- दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से लौटने के बाद यशोदा और हमारे पड़ोस में रहने वाले सांवरमल का बेटा और बेटी घर से 300 मीटर दूर हमारे ही खेत में बनी पानी की डिग्गी में बिना बताए नहाने चले गए। डिग्गी में 7 फीट पानी भरा था। करीब 1 घंटे बाद मैं काम से खेत पर पहुंचा। वहां मुझे तीनों बच्चे डिग्गी में दिखाई दिए। तीनों के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मैंने तुरंत आवाज देकर ग्रामीणों को बुलाया और उनकी सहायता से बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को तुरंत सरदारशहर के राजकीय उप जिला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।'

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: