विधायक श्री जेठानंद व्यास ने वार्ड 3 में विकास कार्य के लिए की 10 लाख रुपए की अनुशंसा
विधायक श्री जेठानंद व्यास ने वार्ड 3 में विकास कार्य के लिए की 10 लाख रुपए की अनुशंसा
बीकानेर, 22 नवंबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास ने वार्ड नंबर 3 में सार्वजनिक हॉल निर्माण के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 10 लाख रुपए की अनुशंसा की है।
विधायक व्यास ने 22 नवंबर को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें छोटा रानीसर बास, श्रीरामसर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर के पास 10 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक हॉल निर्माण की अनुशंसा की गई है।
प्रस्तावित कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग होगी। इसके लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रस्तावित की गई है।
विधायक द्वारा यह अनुशंसा किए जाने पर शिव गहलोत, राम गहलोत, गोपी किशन, गंगाराम, बालवीर एवं घनश्याम सहित मोहल्लेवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक हॉल बनने से क्षेत्रवासियों को सामुदायिक आयोजनों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ