खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन थानाधिकारी विकास विश्नोई की टीम ने की है। पुलिस टीम ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हरजिन्द्र पुत्र साधुसिंह, गुरविन्द्र पुत्र साधुसिंह, कृष्णङ्क्षसह पुत्र दलीपसिंह निवासी पंजाब के पास से 2.65 अवैध डोडा जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार हरजिन्द्र के खिलाफ पंजाब में एक दर्जन प्रकरण पूर्व में दर्ज है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विकास विश्नोई, सुभाषचंद, सांवरमल, गणेशराम, दिनेश कुमार, कृष्ण शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#bikaner
#rajasthan