Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर रेंज में साइबर ठगी की हजारो शिकायतें, पुलिस ने 19.94 करोड़ रुपए कराए होल्ड,  13,789 मोबाइल भी बरामद

Bansal
6 hours ago
बीकानेर रेंज में साइबर ठगी की हजारो शिकायतें, पुलिस ने 19.94 करोड़ रुपए कराए होल्ड,  13,789 मोबाइल भी बरामद

बीकानेर रेंज में साइबर ठगी की हजारो शिकायतें, पुलिस ने 19.94 करोड़ रुपए कराए होल्ड,  13,789 मोबाइल भी बरामद

बीकानेर। बीकानेर रेंज के चार जिलों में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में साइबर ठगी को लेकर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर 44 हजार 982 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इन मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 19 करोड़ 94 लाख रुपए की ठगी की राशि होल्ड करवाई है। हाल ही जारी रिपोर्ट में साइबर अपराधों के साथ मोबाइल बरामदगी और जागरूकता अभियानों के आंकड़े भी सामने आए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

तीन साल में लगातार बढ़ीं साइबर ठगी की शिकायतें

रिपोर्ट के अनुसार, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर वर्ष 2024 में 12,624, वर्ष 2025 में 15,009 और वर्ष 2026 में अब तक 17,349 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इस तरह तीन वर्षों में कुल 44,982 शिकायतें सामने आई हैं। हालांकि शिकायतों की संख्या बढ़ने के बावजूद ठगी की कुल राशि में कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में 6 करोड़ 98 लाख 45 हजार 836 रुपए, वर्ष 2025 में 6 करोड़ 75 लाख 73 हजार 480 रुपए और वर्ष 2026 में 5 करोड़ 19 लाख 86 हजार 78 रुपए की साइबर ठगी दर्ज की गई।

समय रहते होल्ड करवाई करोड़ों की राशि

साइबर ठगी के मामलों में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड करवाया। वर्ष 2024 में 1 करोड़ 12 लाख 76 हजार 611 रुपए, वर्ष 2025 में 1 करोड़ 73 लाख 25 हजार 134 रुपए और वर्ष 2026 में 1 करोड़ 28 लाख 90 हजार 426 रुपए होल्ड करवाए गए। इस प्रकार तीन वर्षों में कुल 4 करोड़ 14 लाख 92 हजार 171 रुपए की राशि होल्ड करवाई गई।

तीन साल में CEIR पोर्टल से 13,789 मोबाइल बरामद

मोबाइल बरामदगी के मामले में भी पुलिस को सफलता मिली है। CEIR पोर्टल के जरिए बीकानेर रेंज के चारों जिलों में वर्ष 2024 में 4,281, वर्ष 2025 में 5,281 और वर्ष 2026 में 4,227 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस तरह तीन वर्षों में कुल 13 हजार 789 मोबाइल फोन बरामद हुए। वर्ष 2026 के जिलेवार आंकड़ों के अनुसार बीकानेर में 381, श्रीगंगानगर में 616, हनुमानगढ़ में 2,963 और चूरू में 267 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाए जागरूकता अभियान

पुलिस की ओर से आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाए गए। वर्ष 2024 में 1,071, वर्ष 2025 में 1,916 और वर्ष 2026 में 1,420 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। वहीं, मोबाइल गुम या चोरी होने पर CEIR पोर्टल पर उसकी जानकारी दर्ज करवाएं। पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि होल्ड करवाने और मोबाइल बरामद होने की संभावना बढ़ जाती है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: