Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

bikaner
5 months ago
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर 

बीकानेर। राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम केन्द्र ने इसकी संभावना जताई है। मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  खासतौर पर बीकानेर में लोग बारिश को लेकर चिंतित हैं, लेकिन मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि बीकानेर में मौसम सामान्य रहेगा और बारिश जैसी कोई आशंका नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर में होने वाले पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे के दिन भी मौसम शुष्क रहेगा, जिससे विवाह आयोजनों में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।

मौसम विभाग की ओर से जारी आगामी दो सप्ताह की भविष्यवाणी के अनुसार पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश की उम्मीद बेहद कम है। हालांकि दूसरे सप्ताह में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिसमें बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्र भी शामिल हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: