Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: स्कूलों में आज और कल होंगे थर्ड टेस्ट, समय से पहले हो रहे हैं एग्जाम, ये है वजह: बीकानेर: स्कूलों में आज और कल होंगे थर्ड टेस्ट, समय से पहले हो रहे हैं एग्जाम, ये है वजह

rk
4 months ago
बीकानेर: स्कूलों में आज और कल होंगे थर्ड टेस्ट, समय से पहले हो रहे हैं एग्जाम, ये है वजह

बीकानेर: स्कूलों में आज और कल होंगे थर्ड टेस्ट, समय से पहले हो रहे हैं एग्जाम, ये है वजह

बीकानेर: स्कूलों में आज और कल होंगे थर्ड टेस्ट, समय से पहले हो रहे हैं एग्जाम, ये है वजह 

बीकानेर। प्रदेशभर में शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी व प्राइवेट स्कूल में मंगलवार व बुधवार को थर्ड टेस्ट होंगे। इसके लिए पूर्व में ही आदेश जारी किए जा चुके हें। दरअसल, सेशन को एक अप्रैल से शुरू करने के कारण इस बार समय पूर्व ही थर्ड टेस्ट और फाइनल एग्जाम होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने पिछले दिनों जारी आदेश में शिविरा पंचांग में फेरबदल करते हुए थर्ड टेस्ट 27 व 28 जनवरी को आयोजित करने के आदेश दिए थे। इस टेस्ट के लिए पेपर व टाइम टेबल स्कूल अपने स्तर पर ही तय करेंगे। विभाग की ओर से जारी आदेश में स्कूल रिजल्ट भी इस बार तीस मार्च को जारी करने के आदेश दिए गए हैं ताकि एक अप्रैल से नया सेशन शुरू हो सके।

पूर्व में स्कूल रिजल्ट 16 मई को घोषित होता था, जिसके बाद छुट्टियां शुरू हो जाती। इस बार 16 मई तक स्कूलों का संचालन होगा और अगली क्लास की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। संभव है कि शिक्षा विभाग 16 मई तक फर्स्ट टेस्ट भी ले लें, हालांकि इस बारे में अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया है। राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के मुख्य महामंत्री महेंद्र पांडे ने बताया कि थर्ड टेस्ट 27 व 28 जनवरी को होने से क्लास 10 एवं 12 में स्कूल से भेजे जाने वाले इंटरनल मार्क्स में सुविधा रहेगी। स्कूल से भेजे जाने वाले बीस मार्क्स का आधार अर्द्धवार्षिक एग्जाम के साथ फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड टेस्ट होते हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूल तो शिक्षा विभाग के आदेश की पालना करते हैं लेकिन प्राइवेट स्कूलों में थर्ड टेस्ट की डेट्स अलग हैं। कुछ स्कूलों को छोड़ दें तो अधिकांश में थर्ड टेस्ट फरवरी में ही होंगे। हालांकि बोर्ड परीक्षा के लिए प्री बोर्ड एग्जाम प्राइवेट स्कूल में चल रहे हैं।
 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: