सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज इतने बजे, बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन
सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज इतने बजे, बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच बातचीत चल रही है। सीजेपी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर अपनी मांग पर डटी हुई है। सरकार और सीजेपी के बीच आज दोपहर में तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ), इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। आदेश के अनुसार अगले निर्देश तक आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश सहित कोई भी नियमित छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। केवल वास्तविक आपात स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापन और अनुमोदन के बाद ही छुट्टी दी जाएगी। साथ ही, पुलिस आयुक्त की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी पुलिसकर्मी किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम या पाठ्यक्रम में भाग नहीं ले सकेगा। जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन के चलते आज (शनिवार) भी दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद रहेंगे।
सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज दोपहर 3:30 बजे, बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का दिल्ली और देशभर में आंदोलन जारी है। कांग्रेस समेत देश की कई राजनीतिक पार्टियां छात्रों की मांग और शिक्षा प्रणाली में सुधार के वास्ते छात्र आंदोलन के समर्थन में खुलकर सामने हैं। 26 दिन बाद सोनम वांगचुक अपना अनशन तोड़ चुके हैं और सीजेपी-सरकार के बीच वार्ता का सिलसिलाचल पड़ा है। आज दोपहर में तीसरे दौर की वार्ता होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ