Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मंडी में पकड़े गए चोरों पर लगा लाखों रुपए का अनाज चोरी करने का आरोप, मामला दर्ज

Bansal sadi
3 months ago
मंडी में पकड़े गए चोरों पर लगा लाखों रुपए का अनाज चोरी करने का आरोप, मामला दर्ज


 मंडी में पकड़े गए चोरों पर लगा लाखों रुपए का अनाज चोरी करने का आरोप, मामला दर्ज
 बीकानेर। बीकानेर अनाज मंडी में पकड़े गए चोरों पर लाखों रुपए का अनाज चोरी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा वैध मघाराम कॉलोनी डूडी धर्मकांटे के पीछे रहने वाले जयदयाल डूडी ने सर्वोदय बस्ती निवासी मोहित पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल, भुट्टों का बास निवासी समीर पुत्र अहमद व मुक्ताप्रसाद सामुदायिक भवन के पास रहने वाले राहुल पुत्र फूलाराम मेघवाल के खिलाफ दर्ज कराया है। इन तीनों युवकों को आमजन ने मंडी में पकड़ा और बाद में पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया। अब पुलिस चोरी के प्रकरण भी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 20 अप्रैल से तीन मई के बीच आरोपियों ने अनाज मंडी परिसर से विभिन्न फर्मों से करीब ढाई लाख रुपए के सरसों, कणक व ईसब आदि अनाज के कट्टे चोरी कर लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई सुशीला को सौंपी है। वहीं, बीछवाल पुलिस थाने में अनाज चोरी होने का एक और मामला दर्ज हुआ है। यह मामला पनपालसर निवासी विक्रम सिंह ने बीकानेर निवासी दुलेश्वर व दीपाराम के खिलाफ दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके निकलवाये सरसो के कट्टों में से 17 कट्टे सरसो के चोरी कर लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: