Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: दाल मिल लगाने के लिए लोन लेकर बैंक को लगाया करोड़ों का चूना

5 months ago
बीकानेर: दाल मिल लगाने के लिए लोन लेकर बैंक को लगाया करोड़ों का चूना

बीकानेर: दाल मिल लगाने के लिए लोन लेकर बैंक को लगाया करोड़ों का चूना 
बीकानेर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अलग-अलग शाखाओं से लोन लेकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। खारा औद्योगिक क्षेत्र में दाल मिल लगाने के लिए एक फर्म ने एसबीआई की रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की शाखा से 2023 में दो करोड़ का टर्म लोन लिया था। फर्म को एक करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट दी गई थी। लोन के डिस्बर्समेंट के समय अन्य सप्लायर्स से मशीनरी की खरीद दिखाकर उसके खाते में लोन की रकम जमा कराई गई। आरोप है कि बैंक की बिना सहमति मशीनरी की संख्या भी बढ़ा दी गई।

इस धोखाधड़ी से ऋणी और गारंटरों को दो करोड़ 92 लाख 67 हजार 900 रुपए का फायदा हुआ। बैंक लोन की वसूली न होने एवं दृष्टिबंधक माल के खुर्दबुर्द होने के कारण बैंक को इतना ही नुकसान पहुंचा है। बैंक को दिए गए कोटेशन बिल और रसीद के आधार पर जो प्रस्तावित प्लांट एवं मशीनरी संबंधित फर्म से खरीद की जानी थी, वो मौके पर नहीं मिली। शाखा प्रबंधक आशीष गुप्ता ने कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: