बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट में अब इनका नाम भी आया सामने
बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट में अब इनका नाम भी आया सामने
बीकानेर। कांग्रेस में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कल हुई मारपीट के मामले में अब कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष का भी नाम सामने आ रहा है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से जांच सौंपी गई है। पार्टी के संगठन महासचिव ललित तुनवाल की ओर से राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह को यह जांच सौंपी गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी इस आदेश में कहा है कि जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की ओर से प्राप्त शिकायत में यह अवगत करवाया गया है कि वार्ड 50 नगर निगम के प्रत्याशी के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा, मोहित अरोड़ा एवं अन्य ने उनके साथ मारपीट की व अभद्र व्यवहार किया। घटना में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशि कला राठौड़ की भी सलिंप्तता का प्रतीत होती है। आदेश के अनुसार शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शशि कला राठौड़ की उक्त घटना में सलिंप्तता जांच कर एवं प्रकरण में कार्रवाई करते हुए मुख्यालय को अवगत करवाना होगा।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ