तीन महीने पूर्व चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, कबूली कई तीन वारदातें
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने चोरी के मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी विश्वजीत ङ्क्षसह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में 18 अप्रैल को परिवादी ने रिपेार्ट देते हुए बतााया कि वह अपने परिवार के साथ गजनेर शादी मेंं गए हुए थे।
वापिस आए तो घर का मैन गेट का ताला लगा हुआ था। जबकि अंदर के ताले टूटे हुए मिले। परिवादी ने बतया था कि अज्ञात चोरों ने उसकें घर से कीमती गहना और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने चालानशुदा व्यक्तियों से पुछताछ की। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों से पुछताछ की गयी।
संदिग्धों से पुछताछ के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाइ्र कतरे हुए बंगलानगर में रहने वाले मेघराज, चोखुंटी क्षेत्र में रहने वाले रवि नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में तीन चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है। जिनसे अन्य वारदातों के बारें में जानकारी जुटाई जा रही है ।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विश्वजीत, सतीश कुमार, लाखाराम, बलबीर ङ्क्षसह, छगनलाल शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ