Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: कपड़े की दुकान पर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, 10 ड्रेस सहित कपड़े ले गए

6 hours ago
बीकानेर: कपड़े की दुकान पर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, 10 ड्रेस सहित कपड़े ले गए
बीकानेर: कपड़े की दुकान पर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, 10 ड्रेस सहित कपड़े ले गए
 
बीकानेर। बज्जू कस्बे में कपड़े की दुकान पर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक नखतदान पुत्र हाकमदान चारण, निवासी डंडकला हाल बज्जू खालसा ने बज्जू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
 
रिपोर्ट के अनुसार 9 अगस्त 2026 को दोपहर के समय कुछ महिला-पुरुष कपड़े खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे। पूछताछ में उन्होंने खुद को बारां जिले का निवासी बताया। इनमें एक महिला ने अपना नाम मुन्नी बाई, जबकि एक व्यक्ति ने शराफत तथा अन्य ने पप्पू और सन्नी नाम बताया।
 
दुकानदार के अनुसार उस समय दुकान पर काफी भीड़ थी। आरोप है कि इसी भीड़ का फायदा उठाकर उक्त लोग दुकान के अंदर पहुंचे और करीब 10 ड्रेस सहित अन्य कपड़े चोरी कर ले गए। भीड़भाड़ के चलते उसी समय चोरी का पता नहीं चल पाया। बाद में दुकान का सामान संभालने पर कपड़े कम मिले, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
 
दुकान संचालक ने बताया कि 9 अगस्त को बज्जू कस्बे में सफेद रंग की दो कारें RJ05 CA 9049 और RJ05 CA 9854 घूम रही थीं। उन्होंने आशंका जताई कि इन्हीं वाहनों से आए महिला-पुरुषों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है।
 
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक नेमाराम को सौंपी गई है। पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की जानकारी जुटाने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: