बीकानेर: इस जगह सूने मकान में चोरी, ताले तोड़कर नकदी और जेवरात ले गए बदमाश
बीकानेर: इस जगह सूने मकान में चोरी, ताले तोड़कर नकदी और जेवरात ले गए बदमाश
बीकानेर। नोखा के रोड़ा रोड स्थित पंचारिया ट्यूबवेल के पास एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में पुलिस ने मंगलवार शाम को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया-रोड़ा रोड, पंचारिया ट्यूबवेल के पास निवासी ईश्वरलाल नाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वर्तमान में बेंगलुरु निवासी ईश्वरलाल ने बताया कि वह 5 मई 2026 को अपने परिवार सहित मकान पर ताले लगाकर बेंगलुरु चले गए थे। सुबह करीब 6:30 बजे जब वे वापस नोखा अपने घर पहुंचे, तो घर के मुख्य गेट, कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था।
ईश्वरलाल ने अपने भाई खींयाराम को बुलाकर सामान की जांच की। जांच में करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, जिनमें पायजेब की जोड़ियां, चांदी के सिक्के और चांदी के हाथी शामिल थे, गायब मिले। इसके अतिरिक्त, लगभग 60 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें पांच अंगूठियां, एक सोने का ब्रेसलेट, चार सोने के तिनखे और एक सोने का सिक्का भी चोरी हो गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ