बडी खबर: एयरगन के छर्रे लगने से महिला सरपंच की मौत, शादी समारोह के दौरान हुई घटना
बडी खबर: एयरगन के छर्रे लगने से महिला सरपंच की मौत, बशादी समारोह के दौरान हुई घटना
नागौर। नागौर में एयरगन के छर्रे लगने से महिला सरपंच की मौत हो गई। घर में शादी समारोह के दौरान एयरगन साफ करते समय सामने बैठीं महिला सरपंच को छर्रे लग गए।परिजन उन्हें इलाज के लिए जोधपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, सरपंच के सीने में छर्रे लगे थे।घटना मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत टुंकलिया की मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। नवनिर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित की मौत की सूचना पर परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव गोटन हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है।155 वोट से जीतकर बनी थीं सरपंचशैलू राजपुरोहित हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में टुंकलिया ग्राम पंचायत से सरपंच निर्वाचित हुई थीं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन को 155 वोटों से हराया था। सुमन को 1073 वोट मिले थे। शैलू कंवर के 2 बेटे हैं। एक बेटा मेडिकल लाइन में है दूसरा मावे का व्यापारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ