अमृत-2.0 योजना में प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर करोड़ों ठगे
सब-कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के नाम पर निवेश करवाया
कोर्ट में दी शिकायत में अहमदाबाद निवासी मौनेश पांड्या ने बताया कि वह मैसर्स सिनर्जेज सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं।आरोप है कि कंपनी से जुड़े प्रकाश गोस्वामी ने उनसे संपर्क कर बताया कि मैसर्स दिनेश चंद्र एक्वाटेक JV को RUDSICO की ओर से अमृत 2.0 योजना के तहत श्रीगंगानगर और झुंझुनूं में सीवरेज नेटवर्क तथा STP स्थापना के बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। इनका काम सब-कॉन्ट्रैक्ट के जरिए करवाया जाना है।
इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट में काम दिलाने का भरोसा दिया गया। बाद में इस संबंध में कॉन्ट्रैक्ट भी किया गया।
डिजाइन, मशीनरी और अन्य कामों पर 6.14 करोड़ रुपए लगाए
शिकायत के अनुसार, प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन, साइट डेवलपमेंट, मशीनरी और अन्य कार्यों पर उनकी कंपनी ने करीब 6.14 करोड़ रुपए निवेश किए।
इसके अलावा प्रकाश गोस्वामी को 0.6 प्रतिशत कमीशन के रूप में 65 लाख रुपए नकद दिए गए।
कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार भुगतान के लिए HDFC बैंक में एस्क्रो अकाउंट खुलवाया गया था। इसमें तय किया गया था कि RUDSICO से मिलने वाली रकम का 92.5 प्रतिशत शिकायतकर्ता की कंपनी और 7.5 प्रतिशत दूसरी कंपनी के खाते में जाएगा।
दूसरी पावर ऑफ अटॉर्नी से दूसरे खाते में भुगतान लेने का आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी ने प्रोजेक्ट का काम किया और बिल भी तैयार कर दिए थे। इसके बाद भुगतान की प्रक्रिया चल रही थी।
इसी दौरान आरोपियों ने दूसरी पावर ऑफ अटॉर्नी का इस्तेमाल कर विभाग से भुगतान दूसरे बैंक खाते में प्राप्त कर लिया। इस तरह शिकायतकर्ता की कंपनी को करीब 6.14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि संबंधित प्रोजेक्ट को सबलेट करने का कानूनी अधिकार नहीं होने की बात उनसे छिपाई गई थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ