रास्ता रोककर युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रणधीसर, पुलिस थाना गजनेर निवासी जमाल खां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने भाई मुक्तियार के साथ था। इसी दौरान सुरेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह, देवराज सिंह भाटी, रविंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह तथा 4-5 अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कपिल कुमार कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ