Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भारी बारिश के दौरान सडक़ सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी,जलभराव, अंडरपास और रपट पार करने से बचने की अपील

7 hours ago
भारी बारिश के दौरान सडक़ सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी,जलभराव, अंडरपास और रपट पार करने से बचने की अपील


भारी बारिश के दौरान सडक़ सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी,जलभराव, अंडरपास और रपट पार करने से बचने की अपील
बीकानेर। भारी वर्षा और अतिवृष्टि के कारण सडक़ों पर जलभराव तथा यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग ने आमजन के लिए सडक़ सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है।विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश होने की स्थिति में अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें।
एडवाइजरी के अनुसार बारिश के समय सडक़ों के गीले होने से वाहनों की ब्रेक लगाने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में वाहन धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। विशेषकर रात्रि के समय निकलने से पहले वाहन की हेडलाइट, इंडिकेटर, ब्रेक तथा वाइपर की जांच अवश्य कर लें।
विभाग ने कहा है कि अंडरपास, रपट, नदी-नालों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की गहराई का अनुमान लगाना कठिन होता है। ऐसे स्थानों से वाहन निकालने का प्रयास जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए जलभराव वाले मार्गों से बचें और चेतावनी संकेतों का पालन करें।
परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षा के दौरान यातायात नियमों का पालन करते हुए सतर्कता बरतें, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
जलभराव, ट्रैफिक जाम और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील
विभाग ने नागरिकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का आग्रह किया है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि वर्षा के दौरान जलभराव के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित हो सकता है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में घर या कार्यालय से निकलने से पहले मार्ग की यातायात स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा गिरने की आशंका को देखते हुए खराब मौसम में ऐसे मार्गों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
विभाग ने चारपहिया वाहन चालकों को चेताया है कि गहरे पानी में वाहन ले जाने से विद्युत प्रणाली (इलेक्ट्रिक सिस्टम) प्रभावित हो सकती है, जिससे वाहन के दरवाजे तक नहीं खुल पाते। साथ ही बारिश के दौरान विंडस्क्रीन पर धुंध जमने पर डी-फॉगर का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
परिवहन एवं सडक़ सुरक्षा विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी सडक़ निर्माण एजेंसियों को सडक़ों के गड्ढों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, जलभराव वाले स्थानों पर रेलिंग एवं चेतावनी संकेत लगाने तथा खुले विद्युत तारों वाले क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: