श्री तोलियासर भैरूनाथ बाबा की 3 दिवसीय पैदल यात्रा आज से होगी शुरू
श्री तोलियासर भैरूनाथ बाबा की 3 दिवसीय पैदल यात्रा आज से होगी शुरू
नत्थूसर गेट स्थित मंदिर में महाआरती के बाद रवाना होगा पैदल यात्रियों का जत्था, 22 सितंबर को विशेष पूजा व भक्ति संगीत संध्या
बीकानेर। श्री तोलियासर भैरूनाथ बाबा की तीन दिवसीय पैदल यात्रा रविवार, 20 सितंबर 2026 से शुरू होगी। यात्रा को लेकर नत्थूसर गेट स्थित तोलियासर भैरूनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, श्रृंगार और महाआरती का आयोजन किया गया।
महाआरती के बाद पैदल यात्रियों का जत्था तोलियासर भैरूनाथ बाबा के जयकारों के साथ रवाना होगा। यात्रा बीकानेर शहर के अंदरूनी हिस्सों से होकर बारह गुवाड़, मोहता चौक, तेलीवाड़ा और कोटगेट होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद यात्री जयपुर रोड से होते हुए श्रीडूंगरगढ़ के रास्ते तोलियासर भैरूनाथ धाम पहुंचेंगे।
यात्रा में शामिल होने वाले सभी यात्रियों से दोपहर 2 बजे नत्थूसर गेट स्थित तोलियासर भैरूनाथ मंदिर पहुंचने का आह्वान किया गया है।
21 सितंबर को बसों की भी रहेगी व्यवस्था
यात्रा के दौरान 21 सितंबर 2026 को गोकुल सर्कल से तोलियासर भैरूनाथ बाबा के दर्शन के लिए बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। श्रद्धालु बसों के माध्यम से भी यात्रा में शामिल हो सकेंगे।
22 सितंबर को विशेष पूजा और भक्ति संगीत संध्या
यात्रा के समापन अवसर पर 22 सितंबर 2026, मंगलवार को तोलियासर भैरूनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। साथ ही भक्ति संगीत संध्या भी आयोजित की जाएगी।
आयोजन को लेकर कांग्रेस के वर्तमान पार्षद दुर्गादास छंगाणी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पैदल यात्रा उनके नेतृत्व में आयोजित की जा रही है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ