Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: पति की मौत के बाद लिव-इन रिलेशन में रहने लगी 3 बेटियों की मां, पंचायत ने परिवार का किया बहिष्कार

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: पति की मौत के बाद लिव-इन रिलेशन में रहने लगी 3 बेटियों की मां, पंचायत ने परिवार का किया बहिष्कार

बीकानेर: पति की मौत के बाद लिव-इन रिलेशन में रहने लगी 3 बेटियों की मां, पंचायत ने परिवार का किया बहिष्कार

बीकानेर। पति की मौत के बाद युवती का लिव-इन रिलेशनशिप में रहना एक परिवार के लिए भारी साबित हुआ। समाज की पंचायत ने उसके भाइयों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। मामला बज्जू थाना क्षेत्र का है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक और थाना पुलिस को परिवाद देकर न्याय की गुहार की है। परिवाद में बताया गया है कि समाज के कुछ लोगों ने पंचायत कर उनके परिवार पर विवाह समारोहों, सामाजिक आयोजनों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर रोक लगा दी है। साथ ही लगातार धमकियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। परिवादी के अनुसार उसकी बहन का विवाह वर्ष 2012 में हुआ था। उसके तीन बेटियां है। मई माह में उसके पति की मौत हो गई। पति की मृत्यु के बाद वह ससुराल में रह रही थी। यहां उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। 

बाद में वह अपनी इच्छा से एक युवक के साथ चली गई। इसके बाद समाज के कुछ लोगों ने पंचायत बुलाकर पूरे परिवार के खिलाफ सामाजिक कार्रवाई करने का निर्णय किया। इतना ही नहीं, समाज के अन्य लोगों को भी परिवार से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखने के निर्देश दिए गए। परिवादी का कहना है कि इस फैसले के बाद परिवार लगातार सामाजिक और मानसिक दबाव का सामना कर रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित रूप से सामाजिक बहिष्कार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां देकर डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: