Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: इस जगह छिपा रखी थी अफीम, इतने ग्राम की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bansal
1 month ago
बीकानेर: इस जगह छिपा रखी थी अफीम, इतने ग्राम की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: इस जगह छिपा रखी थी अफीम, इतने ग्राम की बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत पांचू पुलिस ने कक्कू गांव की रोही में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 310 ग्राम अफीम और 1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मादक पदार्थ अपने पशुओं के छपरे और ठाण में छिपाकर रखे थे। कार्रवाई बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एएसपी ग्रामीण बनवारी लाल मीणा और सीओ नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में की गई।

थाना अधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कक्कू गांव की रोही स्थित राहड़ की ढाणी में दबिश दी। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान राहड़ की ढाणी, कक्कू निवासी आसाराम पुत्र भियांराम जाट के पशुओं के छपरे में एक स्टील के डिब्बे में मिट्टी के अंदर दबाकर रखी 310 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा पशुओं के ठाण में छिपाकर रखा 1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने आरोपी आसाराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: