Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर की इस कॉलोनी में मारपीट करने का आरोपी दस हजार का ईनामी गिरफ्तार

rk
3 months ago
बीकानेर की इस कॉलोनी में मारपीट करने का आरोपी दस हजार का ईनामी गिरफ्तार

बीकानेर की इस कॉलोनी में मारपीट करने का आरोपी दस हजार का ईनामी गिरफ्तार
बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी में मारपीट करने एक मामले में आरोपी सुनील ज्याणी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दस हजार रुपए का ईनाम भी है। जयनारायण व्यास कॉलोनी में तीन जुलाई 25 को वारदात हुई थी। विकास अपनी कैंपर गाड़ी में बैठा था। उसी दौरान शिव गोदारा, विष्णु बांगूड़ा, बाला राठौड़, राहुल बिश्नोई, सीताराम, सुनील ज्याणी, शिवलाल कस्वां, गांधी कस्वां, राकेश रिटोड़, अल्ताफ व 10-15 अन्य लोगों ने विकास के साथ लाठी सरियों से मारपीट की और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस अनुष्ठा कालिया ने की। आरोपियों को पकड़ने के लिए जेएनवीसी पुलिस और डीएसटी का संयुक्त दल बनाया गया। पुलिस ने दस हजार रुपए के ईनामी सुनील ज्याणी निवासी चौधरी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस दल में डीएसटी प्रभारी विश्वजीत, एएसआई दीपक यादव, वासुदेव, कर्णपाल, संदीप और श्रीराम शामिल थे। इस काम में साइबर सैल प्रभारी दीपक यादव और श्रीराम का विशेष योगदान रहा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: