Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर से चलता था साइबर ठगी का मायाजाल, देशभर में फैला नेटवर्क, 68 लाख की अब तक शिकायतें, तीन को कियाा गिरफ्तार

rk
6 hours ago
बीकानेर से चलता था साइबर ठगी का मायाजाल, देशभर में फैला नेटवर्क, 68 लाख की अब तक शिकायतें, तीन को कियाा गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। तेजी से बढ़ते डिजीटल ठगी के मामले में बीकानेर पुलिस ने बड़े गिरोह से वारदात का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध के गिरोह का भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने साइबर अपराध ठगी गिरोह के रामस्वरूप पुत्र मोहनराम जाट निवासी जसरासर, मुन्नीराम पुत्र हेमाराम निवासी नापासर, सीताराम पुत्र बाबूलाल निवासी लालमदेसर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि साइबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर देश के लोगों के साथ ठगी की राशि को कमीशन पर प्राप्त म्युल अकाउंट में प्राप्त करते थे। जिसके बाद गिरोह के टेलीग्राम गु्रपों में प्राप्त बैंक अकाउंट डिटेल पर भेज देते थे और अपना दस प्रतिशत का हिसाब कमीशन रख लेते थे। 


इस तरीके से देते थे ठगी को अंजाम
पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि साइबर ठगी के पैसों का उपयोग करने के लिए एक टेलीग्राम गु्रप बनाया हुआ था। जिसमें फर्जी या किराये पर लिए गए बैंक खातों को तैयार रखते थे। मुख्य ठग देशभर से ठगी के रूपए को इन खातों में भेजा जाता था। जिसके बाद दस प्रतिशत के हिसाब से कमीशन रख लेने के बाद पैसे आगे भेज देते थे। पुलिस के अनुसार 68 लाख रूपए की साइबर ठगी जमा करवाई जा चुकी है। इन आरोपियों के बैंक खातों का इतना बड़ा नेटवर्क है कि इनके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में शिकायतें दर्ज है।

 

पुलिस के अनुसार आरेापियों ने स्वीकार किया है कि 6 महीने से बीकानेर में ठिकाना बनाकर अपनी ठगी के रैकेट को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 मोबाइल, 9 सिम, 3-5 बैंक और चेक, 8 एटीएम, 4 आधार कार्ड, 3 पेन कार्ड जब्त किए है। साथ ही इनके पास से एक स्कार्पियों भी जब्त की गयी है। पुलिस द्वारा इन खातों को फ्रीज करवाने की कार्रवाई की जा रही है। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: