Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सीएम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- नेताओं के नहीं कार्यकर्ताओं के चुनाव है निकाय के चुनाव, पढ़ें खबर

6 hours ago
सीएम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- नेताओं के नहीं कार्यकर्ताओं के चुनाव है निकाय के चुनाव, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश में एक तरफ निकाय चुनावों को लेकर हलचल तेज है। प्रदेशभर में संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के समीकरण बनाने में जुटे है। इसी बीच आज सीएम भजनलाल शर्मा ने जिला स्तरीय जन अभाव अभियोग निराकरण समितियों के सदस्यों के साथ संवाद किया।

 

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर जोश भरते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव नेताओं के होते हैं, लेकिन निकाय और पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं के हैं। इन्हें गंभीरता से लेना होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार ने ढाई साल में जो काम किया है, उसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल से तुलना कर बताना है।

 

इसलिए सीना ठोककर जनता के बीच जाएं और सरकार के काम बताएं। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में विभिन्न जिलों के समिति सदस्य भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भी मौजूद रहे।
सीएम भजनलाल शर्मा ने वन स्टेट-वन इलेक्शन का जिक्र करते हुए पिछली कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने निकाय और पंचायत चुनावों को दो-दो साल खींच दिया।

 

 इससे विकास के काम प्रभावित हुए। सीएम भजनलाल ने समिति सदस्यों से कहा कि वे केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहें। उपखंड स्तर पर समितियों की बैठक में जाएं और ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचें।
सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को भी स्पष्ट संदेश देने की बात कही कि, सरकार की प्राथमिकता कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता की पहचान और उसका मान-सम्मान बढऩा चाहिए। जनता की सार्वजनिक समस्या लेकर आने वाले जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ता की बात को गंभीरता से लेना और समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: