Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीजेपी में जारी नहीं होगी प्रत्याशियों की लिस्ट!,कैंडिडेट को सीधे सिंबल दे सकती है; कांग्रेस सीधे जिलाध्यक्षों को भेज सकती है सिंबल

Bansal
2 months ago
बीजेपी में जारी नहीं होगी प्रत्याशियों की लिस्ट!,कैंडिडेट को सीधे सिंबल दे सकती है; कांग्रेस सीधे जिलाध्यक्षों को भेज सकती है सिंबल


बीजेपी में जारी नहीं होगी प्रत्याशियों की लिस्ट!,कैंडिडेट को सीधे सिंबल दे सकती है; कांग्रेस सीधे जिलाध्यक्षों को भेज सकती है सिंबल
जयपुर। निकाय चुनावों को लेकर भाजपा इस बार नया फार्मूला अपना सकती हैं। पार्टी ने तय किया है कि इस बार प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे जिला कार्यालय बुलाकर सिंबल दिया जाएगा।
जिन संभागों की रायशुमारी हो चुकी है, उनके निकाय प्रभारी को प्रदेश अध्यक्ष का हस्ताक्षर किया हुआ खाली सिंबल देकर क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है।
वहीं अब प्रदेश भाजपा कार्यालय में जो नाम फाइनल होंगे, वह संबंधित जिला अध्यक्ष और विधायक को मेल किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित जिला अध्यक्ष और विधायक पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को सूचना देंगे और उसे सिंबल देंगे।
कांग्रेस में कई जगह सीधे सिंबल दिए जाएंगे
उधर, कांग्रेस में भी कई जगहों पर सीधे उम्मीदवारों या रिटर्निंग ऑफिसर के पास सिंबल पहुंचाए जाएंगे। विवाद वाली जगहों पर पार्षद उम्मीदवारों के टिकटों की घोषणा की जगह सिंबल ही दिए जाएंगे।
कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को सिंबल भिजवाने शुरू कर दिए हैं। जिलाध्यक्षों को ही स्थानीय राजनीतिक हालात और सियासी समीकरणाों के हिसाब से पार्षद टिकटों की घोषणा का अधिकार दिया है। विवाद वाली जगहों पर टिकट सार्वजनिक करने की जगह उम्मीदवारों को सिंबल देने की रणनीति अपनाई गई है। कांग्रेस ने हर जगह के लिए यह फॉर्मूला लागू करने को बाध्य नहीं किया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: