Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

मनावत पुरोहित बगेची में हुआ श्री कटारनाथ भैरव मंदिर के नवनिर्माण का भूमि पूजन

Bansal
2 months ago
मनावत पुरोहित बगेची में हुआ श्री कटारनाथ भैरव मंदिर के नवनिर्माण का भूमि पूजन


मनावत पुरोहित बगेची में हुआ श्री कटारनाथ भैरव मंदिर के नवनिर्माण का भूमि पूजन
बीकानेर। जस्सूसर गेट के अंदर स्थित मनावत पुरोहित बगेची में गुरुवार को श्री कटारनाथ भैरव मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। श्रीवल्लभ पुरोहित ने सपत्नीक विधि-विधान से भूमि पूजन किया। पंडित सुशील ओझा ने पूजन की धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। इस दौरान बृजमोहन व श्याम व्यास ने पूजन व्यवस्था में सहयोग किया।
संयोजक रामकुमार पुरोहित ने बताया कि स्थानीय मनावत पुरोहितों की बगेची का नवनिर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसे दीपावली तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में संदीप पुरोहित (पटवारी), मनोज पुरोहित, राजेंद्र पुरोहित, विनोद पुरोहित, राजकुमार पुरोहित, विजय कुमार पुरोहित सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड संख्या 72 निशा अनादी पारीक तथा भैरव उपासक रमन पारीक का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। इस दौरान महिला शक्ति की भी सहभागिता रही।श्रीगोपाल पुरोहित ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: