Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महंगे कपड़े और गाडिय़ों का शौकीन निकला स्विफ्ट कार चोरी का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

24 घंटे में वारदात का किया पर्दाफाश;

2 months ago
महंगे कपड़े और गाडिय़ों का शौकीन निकला स्विफ्ट कार चोरी का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। गेराज के आगे खड़ी कार चोरी करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है।  इस सम्बंध में 5 मई को श्रवण राजपुरोहित ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 3 मई को अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी खेतेश्वर कार सर्विस स्टेशन कोलायत के आगे खड़ी थी। गलती से चाबी गाड़ी के अंदर रह गयी थी। करीब ड़ेढ बजे आकर देखा तो गाडी गायब मिली। परिवादी ने ख्ंिादासर के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ शक जताया था। 


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने थानाधिकारी जसवीर कुमार के रोहिताश भारी व लखपत सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने प्रकरण के खुलासे के लिए मौका स्थल पर सीसीटीवी खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाएं। जिसके बाद पुलिस टीम ने खिंदासर के रहने वाले रविन्द्र पुत्र ओमप्रकाश को दस्तयाब किया और पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से स्विफ्ट कार को बरामद किया है। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने करीब दस वारदातों को स्वीकार किया है। जिनमें गजेवाला जांभेश्वर मंदिर में चोरी, दुकान में ताले तोड़कर गल्ले से रूपए चोरी, रणजीतपुरा में ढा़बे पर एक अन्य दुकान से चोरी, ख्ंिादासर व रणजीतपुार में बाइक चोरी, खिंदासर में कपड़े की दुकान में चोरी, मोबाइल की दुकान में चोरी, टायर पंचर की दुकान से चोरी, सोने की दुकान से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया है। 


इस तरीके से देता था वारदात को अंजाम- आरोपी युवक रविन्द्र 18 साल और 3 माह का है और दस से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मासूम दिखता है और उसे देखकर कोई भी शक नहीं करता है। ऐसे में आरोपी पहले रैकी करता और मौका पाकर वारदात को अंजाम देता। पुलिस के अनुसार आरोपी महंगे कपड़े व जूते पहने व गाडिय़ां चलाने का शैकीन है। ऐसे में अपने शौक पुरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। 


कार्रवाई करने वाली टीम- कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी जसवीर कुमार, रोहिताश भारी, लखपत सिंह, बस्तीराम, दिपेन्द्र, अनिल, राजेन्द्र ङ्क्षसह शामिल रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: