Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तीन थानों की टीमों का एक्शन, पुलिस को देख भागने का किया प्रयास, दबोचा तो मिले अवैध हथियार, तीन पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार

Bansal sadi
2 weeks ago
तीन थानों की टीमों का एक्शन, पुलिस को देख भागने का किया प्रयास, दबोचा तो मिले अवैध हथियार, तीन पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रतर्वी राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, मुक्ताप्रसााद थानाधिकारी विश्वजीत, नाल थानाधिकारी विकास विश्नाई की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियारों और मैग्जीन के साथ पकड़ा है। 


पहली कार्रवाई- मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम के हैड कांस्टेबल के पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह को सूचना मिली कि एक युवक पुगल आरओबी के पास बैठा है। जिसके पास हथियार हो सकता है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और जानकारी जुटाई। जिसके बाद उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध पिस्टल व मैग्जीन मिली। जिस जब्त कर बीदासर बारी के पास रहने वाले भुवनेश को गिरफ्तार किया है। 


दूसरी कार्रवाई- 12 अगस्त की रात को 8 बजे के आसपास सदर थाना टीम की हैड कांस्टेबल मनीषा को गश्त के दौरान सूचना मिली कि युवक हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के बाद मौके पर पहुंची और पुलिस को देख युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोचा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान 24 वर्षीय चांडासर निवासी गणपतराम के पास से अवैध पिस्टल मय मैग्जीन मिली। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 


तीसरी कार्रववाई- नाल के एएसआई सुभाषचन्द्र को युवक के पास हथियार की सूचना मिली। पुलिस टीम सूचना के आधार पर एमजीएसयू के पास पहुंची तो पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया। जिसे पकड़कर तलाशी ली तो भरूखीरा के रहने वाले विक्रम ङ्क्षसह के पास से अवैध पिस्टल व मैग्जीन मिली। जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए तीनों हथियारें के सम्बंध में जांच की जा रही है कि तीनों का आपस में कोई कनेक्शन है साथ ही अन्य अवैध हथियारें की बरामदगी का अंदेशा है ।


कार्रवाई करने वाली टीम- पुलिस टीम नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई, सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विश्वजीत, सुभाषचन्द्र, रामकरण, दीपक यादव, दिलीपङ्क्षसह, मनीषा, पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह, वासुदेव, करणपाल, देवेन्द्र, सूर्यप्रकाश, राजेन्द्र शामिल रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: