Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

टीटी कॉलेज की रीडर शिवानी व्यास को विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
3 months ago
टीटी कॉलेज की रीडर शिवानी व्यास को विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि

टीटी कॉलेज की रीडर शिवानी व्यास को विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि

बीकानेर, 30 जुलाई। राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (टीटी कॉलेज) में रीडर पद पर कार्यरत डॉ. शिवानी व्यास को टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर द्वारा विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।

डॉ. शिवानी व्यास (जोशी) ने शिक्षा संकाय की पर्यवेक्षिका डॉ. प्रीति ग्रोवर के मार्गदर्शन में “भारत में शिक्षा सशक्तिकरण के लिए शिक्षाविदों के शैक्षिक पहलुओं का अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनके शोध में भारत के प्रखर शिक्षाविदों महर्षि अरविंद, प्रो. एम.एन. रॉय, जिद्दू कृष्णमूर्ति तथा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के शैक्षिक दर्शन का भारतीय शिक्षा नीति के विकास के संदर्भ में विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है।

डॉ. व्यास के शोध कार्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शैक्षणिक मंचों पर व्यापक सराहना प्राप्त हुई है। उनके शोध से संबंधित दो शोध पत्र तथा दो पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने अपने शोध निष्कर्षों का प्रस्तुतीकरण शिक्षक प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तराखंड तथा महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलनों में भी किया।

गत 17 जुलाई, 2026 को शोध जांच समिति ने डॉ. शिवानी व्यास के शोध कार्य को अत्यंत उच्च श्रेणी का बताते हुए इसकी सराहना की। समिति ने इसे भारतीय शिक्षा नीति तथा शिक्षक प्रशिक्षण के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण शोध बताया।

डॉ. शिवानी व्यास की इस उपलब्धि पर राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: