Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

ट्रेन में यात्रियों का सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रुपए सहित मोबाइल-पर्स बरामद

Bansal
8 hours ago
ट्रेन में यात्रियों का सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रुपए सहित मोबाइल-पर्स बरामद

ट्रेन में यात्रियों का सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रुपए सहित मोबाइल-पर्स बरामद

बीकानेर। ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करवाया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 25 हजार रुपए, मोबाइल, पर्स सहित अन्य सामान शत-प्रतिशत बरामद किया गया है।बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के नेतृत्व तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त बी.पी. कुशवाहा के निर्देशन में आरपीएफ द्वारा ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत यात्रियों के सामान की चोरी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में आरपीएफ की टीओपीबी (ट्रेन में यात्रियों के सामान की चोरी रोकने वाली) टीम हिसार ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करवाने में सफलता हासिल की। सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने सूचना तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा चुराए गए 25 हजार रुपए, मोबाइल, पर्स सहित अन्य सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी भी करवाई गई।रेलवे सुरक्षा बल की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे कर्मचारियों या रेल मदद एप के माध्यम से दें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: