तीन बच्चों के साथ विवाहिता को सात बाद दहेज के लिया किया परेशान, निकाला घर से
तीन बच्चों के साथ विवाहिता को सात बाद किया परेशान, निकाला घर से
श्रीडूंगरगढ़ थाने में पीडि़ता सुमन पुत्री कोजूखां हाल निवासी रीड़ी ने करमीसर निवासी अपने पति अल्लादीन, ससुर भंवरखां, सास मुन्नी बेगम, सहित ईदूखां, असरफ, जाकिर, हबीब, जुली के खिलाफ आरोप लगाए है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसका शादी 7 साल पहले पिता के घर मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुआ। पिता ने उसे दहेज व सामान देकर विदा किया। परंतु आरोपी उसे शारीरिक व मानसिक रूपए से प्रताडि़त करने लगे। देवर भी गलत नियत से उसे तंग परेशान करते व विरोध करने पर मारपीट करते। 4 जुलाई 2026 को ससुर, जेठ व देवर ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और उसे तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद कर दिया। उसका भाई उसे पीहर ले आया, उसके बाद आरोपियों से समझाईश के प्रयास किए गए परंतु विफल हो गए। 20 सितंबर 2026 को आरोपियों ने उसे ससुराल ले जाने से मना कर दिया व मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ