Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तेज आंधी से वेल्डिंग दुकान की छत गिरी, बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरे, 20 से 25 घरों की बिजली आपूर्ति ठप

Bansal sadi
1 month ago
तेज आंधी से वेल्डिंग दुकान की छत गिरी, बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरे, 20 से 25 घरों की बिजली आपूर्ति ठप


 तेज आंधी से वेल्डिंग दुकान की छत गिरी, बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरे, 20 से 25 घरों की बिजली आपूर्ति ठप
बीकानेर। अरजनसर कस्बे में तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। तेज तूफान के चलते बेरियर के पास स्थित वेल्डिंग की दुकान की छत गिर गई, जिससे दुकानदार को मामूली चोटें आईं। वहीं कंवरसेन नहर के किनारे कई पेड़ और बिजली पोल गिरने से करीब 20 से 25 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।स्थानीय निवासी नरेंद्र कड़वासरा ने बताया कि बेरियर के पास खेतपाल खीचड़ की वेल्डिंग की दुकान तेज आंधी की चपेट में आ गई। दुकान के आगे लगा लोहे का छज्जा और होर्डिंग हवा के तेज दबाव से उखडक़र करीब 200 मीटर दूर जा गिरा। घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।आंधी के दौरान कंवरसेन नहर के किनारे पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गए, जिससे क्षेत्र के 20 से 25 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा अरजनसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगे ट्रांसफार्मर की लाइन पर भी पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था प्रभावि ।
हालांकि विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी राहत कार्य जारी रखा। दो से तीन फीट तक भरे पानी में उतरकर कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक किया और प्रभावित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पुन: सुचारू कर दी। कर्मचारियों की तत्परता से लोगों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: