स्विफ्ट ने बाइक को मारी टक्कर, शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप
खुलासा न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के 09 जून की शाम की है। इस सम्बंध में राजबाला निवासी वार्ड नंबर 8 ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थिया ने बताया कि हरीश बाइक पर हल्का पटवारी नवनीत के साथ छतरगढ़ की और लौट रहे थे। इस दौरान चक 3 एडब्ल्यूएम के पास सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनो बाइक सवार गिर गए और चोटें लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ