बसों का औचक निरीक्षण, चालकों को दी सख्त हिदायत
बीकानेर सडक़ सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), बीकानेर की सचिव मांडवी राजवी ने शहर में संचालित सार्वजनिक परिवहन बसों का औचक निरीक्षण किया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में बसों की भौतिक स्थिति, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के पालन की गहनता से जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान डीएलएसए सचिव ने बस चालकों और परिचालकों को सडक़ सुरक्षा व यातायात नियमों की कड़ाई से पालना करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बसों में सफर कर रहे यात्रियों से सीधा संवाद किया और उन्हें उनके विधिक अधिकारों व नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) भारती नथानी और यातायात चल निरीक्षक शालिनी भी मौके पर मौजूद रहीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ