Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

शहर की सफाई व्यवस्था उतरी पटरी से, टिपर बीच रास्ते हो रहे है डिस्चार्ज

Bansal
5 hours ago
शहर की सफाई व्यवस्था उतरी पटरी से, टिपर बीच रास्ते हो रहे है डिस्चार्ज

 

शहर की सफाई व्यवस्था उतरी पटरी से, टिपर बीच रास्ते हो रहे है डिस्चार्ज
बीकानेर  नगर निगम के घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो टिपर की चार्जिंग व्यवस्था शहर की सफाई व्यवस्था पर भारी पडऩे लगी है। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) होने के कारण ये बीच रास्ते ही डिस्चार्ज हो जाते हैं, जिसका सीधा असर इनके रूट और टाइमिंग पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पूरे शहर में कचरा गाडिय़ों के आने का कोई समय निर्धारित नहीं हो पा रहा है। कभी टिपर सुबह 10 बजे पहुंचते हैं, तो कभी दोपहर 3 बजे और कई बार तो पूरे दिन गलियों में आते ही नहीं हैं।शहरभर से निगम में पहुंच रही इन शिकायतों की पड़ताल में सामने आया कि ईवी वाहनों की चार्जिंग की वजह से यह समस्या केवल तात्कालिक नहीं, बल्कि स्थायी बनी रह सकती है। पड़ताल के दौरान जब एक वाहन चालक से उसके रूट चार्ट को लेकर बात की गई, तो उसने बताया कि चालकों को यह तो पता है कि किस वार्ड और किस गली में जाना है, लेकिन बीच रास्ते में बैटरी कम होने पर उन्हें वाहन चार्ज करने के लिए लौटना पड़ता है। चार्जिंग में लगने वाले समय के कारण तय वक्त पर संबंधित वार्डों में टिपर नहीं पहुंच पाते हैं। हालात यह हैं कि नगर निगम कार्यालय जिस वार्ड 52 में स्थित है, वहां भी टिपर के आने का कोई समय तय नहीं है। जब निगम मुख्यालय के वार्ड की यह स्थिति है, तो शहर के अन्य हिस्सों में व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।डेढ़ महीने बाद भी ट्रायल मोड पर व्यवस्था, सर्वे भी अधूराहर में दो अक्टूबर से इन इलेक्ट्रिक टिपरों का संचालन शुरू किया गया था। व्यवस्था को शुरू हुए करीब डेढ़ महीना बीत चुका है, लेकिन निगम प्रशासन इसे अभी भी ट्रायल मोड पर ही बता रहा है। ट्रायल की आड़ में निगम के पास यह तर्क है कि फिलहाल व्यवस्था की कमियों को जुटाया जा रहा है। इस बीच एक और बड़ी खामी यह सामने आई है कि कचरा संग्रहण की निगरानी के लिए हर घर के बाहर जो उपकरण लगाया जाना है, उसका सर्वे तक अभी पूरा नहीं हो पाया है। जब तक यह सर्वे पूरा होकर घरों पर उपकरण नहीं लग जाते, तब तक घरों के आगे से गुजरने वाले कचरा वाहनों की स्कैनिंग और मॉनिटरिंग भी शुरू नहीं हो सकेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: