Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में आंधी का कहर: बिजली तार से टकराया ट्रक, लगी आग, चालक झुलसा

rk
1 month ago
बीकानेर में आंधी का कहर: बिजली तार से टकराया ट्रक, लगी आग, चालक झुलसा
बीकानेर में आंधी का कहर: बिजली तार से टकराया ट्रक, लगी आग, चालक झुलसा
 
बीकानेर। शनिवार दोपहर आए तेज रेत के बवंडर और आंधी ने जिलेभर में नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए, पेड़ उखड़ गए और टीनशेड उड़ने की घटनाएं सामने आईं। इसी बीच नोखा क्षेत्र के बीकासर गांव में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज आंधी के दौरान झूलते हुए बिजली के तार एक खड़े ट्रक से टकरा गए, जिससे ट्रक में अचानक आग लग गई।
 
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक श्रीराम उस समय वाहन में मौजूद था। आग लगते ही उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि आग की चपेट में आने से वह झुलस गया। राहगीरों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।
 
गनीमत रही कि समय रहते चालक ट्रक से बाहर निकल गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आंधी के कारण जिले के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था और जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: