Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून एक्टिविटी हुई तेज

Bansal sadi
2 months ago
राजस्थान में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून एक्टिविटी हुई तेज

राजस्थान में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून एक्टिविटी हुई तेज

बीकानेर। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जैसलमेर को छोड़कर लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

8 डिग्री तक लुढ़का तापमान
बारिश और तेज हवाओं के असर से राजस्थान के कई शहरों के तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। बीकानेर, चूरू, सीकर, पिलानी, जयपुर सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया। जयपुर, करौली, झुंझुनूं, सिरोही, फतेहपुर, सीकर, पिलानी और अलवर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना वजह
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अरब सागर से मिल रही पर्याप्त नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार तक जारी रहा। सीकर जिले में करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि चूरू में लगभग 1 इंच और जयपुर में करीब आधा इंच बारिश हुई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

बीकानेर सहित कई जिलों में राहत
बीकानेर समेत उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। तेज हवाओं और बारिश के कारण गर्मी का असर कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: